बिना वजह किया जाता है तंग : विजय शर्मा

विजय शर्मा एक साल से ट्रांसपोार्ट लाइन में है। उनका मानना है कि इस लाइन में खर्चे बहुत बढ गए हैं। आइए जानते है उनकी राय ……

आप कितने साल से टांसपोर्ट व्यवसाय में है ?

एक साल से हूं।

पहले कितने ट्क थे और आज कितने हैं ?

एक ट्रक है।

आप मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्‍तेमाल करते है ?

मोबाइल यूज करता हूं।

क्या आप ऑनलाइन ऐसी सुविधा का उपयोग करना चाहेंगे जिसमे आप अपने खाली ट्रक के लिए माल ढूंढ पाए?

नहीं करता हूं। मेरी गाडी रेत बजरी में लगी है।

इस व्यवसाय में पिछले पांच सालों में कितना बदलाव आया है ?

खर्चे काफी बढ गए हैं। अब किश्‍त निकालना मुश्किल हो रहा है।

गुडस टैक्स और रोड टैक्स 10 सालो में कितना बढे और क्या उस अनुपात में आय बढी है ?

टैक्‍स तो हर साल बढ जाते हैं। भाडा तो मामूली ही बढता है।

डीजल के दाम में बार-बार बढोतरी होने पर क्या भाडा भी बढना चाहिए ?

हॉ, बढना चाहिए।

ओवरलोडिड पर रोक को क्या आप सही मानते है ?

आोवरलोड न हो तो ट्रक के खर्चे निकालना मुश्किल हो जाएगा।

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को किन मुश्किलों का सामना करना पड रहा है ?

सबसे बडी दिक्‍कत इंकम कम और खर्चें अधिक होना है।

सरकार से आप क्या चाहते हैं ?

टैक्‍स कम होने चाहिए। सडक पर प्रशासन और पुलिस तंग करती है। कागज पूरे होने पर भी बेवजह तंग किया जाता है। यह बंद होना चाहिए।

युवा टांसपोर्टरो को आप क्या संदेश देना चाहेंगे ?

इस लाइन में आने से पहले पूरी नॉलेज लेकर ही आए।

 

 

 

 

You may also like...